दिव्य क्लब ने चमत्कारी बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भेंट की कुर्सियां
शरद पूर्णिमा पर सेवा कार्य, दर्शनार्थियों को बैठने की सुविधा मिलेगी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर दिव्य क्लब की ओर से जिला मुख्यालय स्थित चमत्कारी बालाजी मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए कुर्सियां भेंट की गईं। इस पहल का उद्देश्य मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बैठने की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना है।
इस अवसर पर दिव्य क्लब की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पारीक, सचिव विमलेश भलेरीवाला, कोषाध्यक्ष निर्मला मंडावेवाला, संध्या जैन, स्नेहलता अग्रवाल, उजास सोनी, रेखा सोनी, संगीता वर्मा और निशा लोहिया उपस्थित रहीं।
क्लब की इस पहल से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। इस प्रकार के सेवा कार्य धार्मिक स्थलों पर सुविधाएं विकसित करने के साथ ही सामाजिक सरोकारों को भी बढ़ावा देते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2480525


