जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने मतदान दलों के रवानगी स्थल और स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने, मतदान सामग्री व्यवस्थित रखने और स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हर समय गार्ड तैनात रखने के दिए निर्देश
सीकर : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने रविवार को मतदान दलों के रवानगी स्थल श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय तथा एसके स्कूल स्थित मारू हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दलों की रवानगी, मतदान सामग्री वितरण और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने रवानगी स्थल पर प्रत्येक कुर्सी के पास टेबल लगाने के निर्देश दिए, ताकि पीठासीन अधिकारी अपनी मतदान सामग्री व्यवस्थित रूप से रख सकें। उन्होंने मतदान दलों को उपलब्ध करवाई जाने वाली सामग्री, रिटर्निंग अधिकारी और पीठासीन अधिकारी के बैग, मतदाता सूची की कार्यकारी प्रतियों तथा अन्य निर्वाचन सामग्री की व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही निविदा मत (टेंडर वोट) और नोटा से संबंधित प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
मतदान सामग्री के वितरण में न हो परेशानी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदान सामग्री के वितरण और मिलान के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदान दलों को सामग्री प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी न हो और रवानगी की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके। निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कार्मिकों को पहचान पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए।

स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर विशेष जोर
आशीष मोदी ने नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खंडेला और अजीतगढ़ सहित अन्य स्थानों पर बने स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा में तैनात गार्डों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हर समय गार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा गार्डों के भोजन के लिए जाने के दौरान संबंधित रजिस्टर में विवरण दर्ज करने को कहा। श्रीमाधोपुर स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सील पर नाम और तिथि अंकित करने के निर्देश भी दिए, ताकि आवश्यक जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हो सके।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, कोषाधिकारी संतरा देवी और चुनाव शाखा प्रभारी चन्द्र प्रकाश भडिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2480402


