[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मनीष कुमार बने जनसंपर्क अधिकारी, सूचना केंद्र में किया अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मनीष कुमार बने जनसंपर्क अधिकारी, सूचना केंद्र में किया अभिनंदन

चार वर्ष तक चूरू में दी सेवाएं, अधिकारियों और मीडियाकर्मियों ने माल्यार्पण कर दी शुभकामनाएं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू जिले में कार्यरत सहायक जनसंपर्क अधिकारी (एपीआरओ) मनीष कुमार की जनसंपर्क अधिकारी पद पर पदोन्नति होने पर शुक्रवार को सूचना केंद्र में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और मीडियाकर्मियों ने मनीष कुमार का माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पूर्ण निष्ठा, सकारात्मक दृष्टिकोण, समर्पण और सरल व मित्रवत स्वभाव वाले कार्मिक दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं। पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। जनसंपर्क का कार्य सरकार और आमजन के बीच संवाद की महत्वपूर्ण कड़ी है। मनीष कुमार ने एपीआरओ के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण से किया तथा विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव से ही व्यक्ति के व्यक्तित्व की वास्तविक पहचान बनती है। मनीष कुमार का सहज, सरल और मित्रवत व्यवहार प्रेरणादायी है।

जनसंपर्क अधिकारी सूर्यकांत कुमावत ने कहा कि पदोन्नति किसी भी कार्मिक की कार्यनिष्ठा, अनुभव और सेवाओं के प्रति समर्पण का महत्वपूर्ण पड़ाव होती है। मनीष कुमार ने जनसंपर्क क्षेत्र में जो अनुभव अर्जित किया है, वह नई जिम्मेदारी निभाने में उपयोगी साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मनीष कुमार सरकारी योजनाओं, नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पत्रकारिता और जनसंपर्क को मजबूत बनाने में दिया योगदान

समारोह में मौजूद मीडिया प्रतिनिधियों ने कहा कि जनसंपर्क सेवा पत्रकारिता क्षेत्र की सहयोगी कड़ी है। मनीष कुमार ने पिछले चार वर्षों में चूरू में अपनी सेवाओं के दौरान कार्यकुशलता, अनुभव और समर्पण के साथ जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने पत्रकारों और पत्रकारिता से जुड़े हितों के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाया तथा जिले में जनसंपर्क गतिविधियों को गति देने में योगदान दिया। मीडियाकर्मियों ने उम्मीद जताई कि वे आगे भी पत्रकारिता और जनसंपर्क को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।

सहयोग और स्नेह के लिए जताया आभार

पदोन्नति पर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मनीष कुमार ने कहा कि गृह जिले चूरू में चार वर्ष का कार्यकाल उनके लिए यादगार रहा। सेवाकाल की शुरुआत में उन्होंने डीडीपीआर कुमार अजय के निर्देशन में कार्य किया। चूरू में जनसंपर्क सेवा के दौरान पत्रकार साथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनसंपर्ककर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, गणमान्य नागरिकों और आमजन से भरपूर स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग मिला।

उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, साथियों, सहकर्मियों, शुभचिंतकों और मीडियाकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार देवराज लाटा, किशन उपाध्याय, गिरधारी सैनी, मोहम्मद अली पठान, मनोज शर्मा, देशदीपक किरोड़ीवाल, अमित तिवारी, नरेश भाटी, अख्तर मुगल, शैलेंद्र सोनी, दलीप सरावग, वरिष्ठ सहायक मंगेज सिंह, प्रदीप कुमार माली, चिरंजीव दहिया, दुलीचंद सोनी, राहुल स्वामी, विजय रक्षक, गोपाल सिंह, योगिता वर्मा, नविता, विजय मीणा, फरमान खान, मुकेश सैनी, विक्रम सिंह, शीशराम मुनड़िया सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin