[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू विधानसभा के पांचों कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, रैली में जुटे दिग्गज नेता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू विधानसभा के पांचों कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, रैली में जुटे दिग्गज नेता

रफीक मंडेलिया ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने का किया आह्वान, जिले के 38 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पंचायतीराज चुनाव को लेकर चूरू जिला कांग्रेस कमेटी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को चूरू शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में चूरू विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद के पांचों कांग्रेस प्रत्याशियों की बैठक और नामांकन रैली आयोजित हुई। इसके बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रैली के रूप में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

चूरू विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद वार्ड 22 से संतोष बाबल, वार्ड 23 से आशा स्वामी, वार्ड 24 से शांति देवी देहडू, वार्ड 25 से लक्ष्मी देवी प्रजापत और वार्ड 26 से प्रकाश बुडानिया कांग्रेस प्रत्याशी हैं।

रफीक मंडेलिया बोले—एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरें कार्यकर्ता

मंडेलिया हाउस में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की एकजुटता के दम पर लड़ा जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यशैली को जनता के सामने रखते हुए कांग्रेस के पंचायत और जिला परिषद प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत से काम किया जाए।

नामांकन रैली में शामिल हुए कई प्रमुख नेता

नामांकन रैली में जिला कांग्रेस प्रभारी एवं विधायक हाकम अली खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, सांसद राहुल कस्वां, विधायक नरेंद्र बुडानिया, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया, सरदारशहर से पंडित केशरीचंद शर्मा, रतनगढ़ से महेंद्र गोदारा, प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाजत खान, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर और देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधू सहित अनेक नेता शामिल हुए। नेताओं ने प्रत्याशियों के समर्थन में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया में भाग लिया।

38 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी, एक ब्लॉक में गठबंधन को समर्थन

नामांकन के बाद कांग्रेस नेताओं ने बताया कि जिले में प्रत्याशियों के चयन को लेकर संगठन ने आपसी सहमति से निर्णय किए हैं। उनके अनुसार, तारानगर के एक ब्लॉक में कांग्रेस ने इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन दिया है, जबकि जिला परिषद के शेष 38 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

नेताओं ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव में संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। कांग्रेस पूरी मजबूती से चुनाव लड़कर अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए प्रयास करेगी। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin