सीकर में अनुपस्थित मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण 24 अक्टूबर को
सीकर में अनुपस्थित मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण 24 अक्टूबर को
सीकर : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत सीकर जिले में अनुपस्थित रहे मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण 24 अक्टूबर, शनिवार को आयोजित किया जाएगा। इसमें पहले प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे तथा जिला स्टेडियम में आयोजित सेना भर्ती रैली में ड्यूटी के कारण शामिल नहीं हो सके कार्मिक भाग लेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने 3 अक्टूबर 2026 को पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव की घोषणा की थी। इसके तहत सीकर जिले में दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में मतदान निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि मतदान से संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ), पीठासीन अधिकारी (पीओ) और प्रथम मतदान अधिकारी (पीओ-1) का पहला प्रशिक्षण 13 से 21 अक्टूबर तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, कटराथल में आयोजित किया जा चुका है।
इस दौरान किन्हीं कारणों से प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे कार्मिकों और सेना भर्ती रैली में ड्यूटी के कारण प्रशिक्षण नहीं ले पाने वाले कार्मिकों के लिए 24 अक्टूबर को जिला परिषद सभागार, कलेक्ट्रेट, सीकर में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2475468


