[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना जेल से फरार दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने पकड़ा:गुरुवार दोपहर जेल की दीवार फांदकर भागा था, पुलिस ने गांव में दबिश देकर हिरासत में लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना जेल से फरार दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने पकड़ा:गुरुवार दोपहर जेल की दीवार फांदकर भागा था, पुलिस ने गांव में दबिश देकर हिरासत में लिया

नीमकाथाना जेल से फरार दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने पकड़ा:गुरुवार दोपहर जेल की दीवार फांदकर भागा था, पुलिस ने गांव में दबिश देकर हिरासत में लिया

नीमकाथाना : नीमकाथाना सब जेल से गुरुवार को फरार हुए कैदी को पुलिस ने करीब 9 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म मामले में विचाराधीन कैदी को पुलिस ने रात करीब 10 बजे उसके गांव से पकड़ा।

दीवार फांदकर भागा था

बता दें कि आरोपी गुरुवार को कचरा डालने के बहाने जेल से बाहर निकल गयाय़ इस दौरान वह जेलकर्मियों को धक्का देकर भागा और जेल के पीछे की दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर विशेष टीमें गठीत की थी। सीआई विक्रम सिंह ने बताया – एएसपी लोकेश कुमार मीणा और वृत्ताधिकारी सुशील मान के निर्देशन व उपनिरीक्षक सरदार मल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने तलाश जारी रखी। लगातार प्रयासों के बाद गुरुवार रात करीब 10 बजे आरोपी को उसके गांव से हिरासत में ले लिया गया। उप निरीक्षक सरदार मल ने बताया कि मामले में जेलर की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

आरोपी की गांव पर पुलिस ने रखी थी नजर

पुलिस की गठित टीमो ने आरोपी के गांव के आसपास के इलाकों में तलाशी ले रही थी। कोतवाली उप निरीक्षक सरदार मल ने बताया कि आरोपी के घर पर भी दबिश दी गई थी लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। देर रात तक आरोपी के गांव में पुलिस दबिश देती रही। रात 10 बजे आरोपी अपने गांव में पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

डीआईजी और अधीक्षक ने किया निरीक्षण

घटना के बाद डीआईजी जेल नरेंद्र मीणा और जेल अधीक्षक इंद्रकुमार ने सबजेल का निरीक्षण किया। प्रहरियों के बयान लिए और परिसर का जायजा लिया। बंदियों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई। घटना के संबंध में जेल प्रशासन ने विभागीय जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin