[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में पंचायत समिति सदस्य के लिए 465 नामांकन दाखिल, गुढ़ागौड़जी में सबसे ज्यादा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में पंचायत समिति सदस्य के लिए 465 नामांकन दाखिल, गुढ़ागौड़जी में सबसे ज्यादा

तृतीय चरण में चार पंचायत समितियों के 383 अभ्यर्थियों ने भरे पर्चे, 24 अक्टूबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच

झुंझुनूं : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण में जिले की चार पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। शुक्रवार को गुढ़ागौड़जी, उदयपुरवाटी, गोठड़ा और नवलगढ़ पंचायत समितियों में कुल 383 अभ्यर्थियों ने 465 नामांकन पत्र दाखिल किए।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति में सर्वाधिक 182 नामांकन पत्र दाखिल हुए। उदयपुरवाटी में 157, गोठड़ा में 68 और नवलगढ़ में 58 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।

गुढ़ागौड़जी में 139 अभ्यर्थियों ने भरे पर्चे

पंचायत समिति वार आंकड़ों के अनुसार गुढ़ागौड़जी में 139 अभ्यर्थियों ने 182 नामांकन पत्र दाखिल किए। उदयपुरवाटी में 119 अभ्यर्थियों ने 157, गोठड़ा में 67 अभ्यर्थियों ने 68 और नवलगढ़ में 58 अभ्यर्थियों ने 58 नामांकन पत्र भरे।

24 अक्टूबर को होगी संवीक्षा

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार शनिवार, 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। इसके बाद अभ्यर्थी सोमवार, 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin