दूसरे चरण के मतदान से पहले कलेक्टर-एसपी ने संभाला मोर्चा, संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण
माखर, इस्लामपुर, नरहड़ सहित छह गांवों में व्यवस्थाएं जांचीं, शांतिपूर्ण मतदान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
झुंझुनूं : पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण के मतदान को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने झुंझुनूं और चिड़ावा पंचायत समितियों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
दोनों अधिकारियों ने माखर, इस्लामपुर, नूनिया गोठड़ा, नरहड़, अरड़ावता और श्योपुरा के संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पहुंचकर तैयारियां जांचीं। जिला कलेक्टर ने मतदान दलों के ठहरने की व्यवस्था और मतदान केंद्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और मतदान के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए।
दो दिन में सभी बूथों का निरीक्षण करेंगे अधिकारी
जिला कलेक्टर डॉ. गर्ग ने बताया कि आगामी दो दिनों में रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी स्वयं सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा
पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने संवेदनशील मतदान केंद्रों पर कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने चिड़ावा स्थित पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान पुलिस और प्रशासन के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2474989
