बकरी पालन से बढ़ेगी पशुपालकों की आमदनी, 30 पशुपालकों को दिया वैज्ञानिक प्रशिक्षण
झुंझुनूं पशु विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय शिविर शुरू, उन्नत नस्लों, संतुलित आहार और बेहतर प्रबंधन की दी जानकारी
झुंझुनूं : पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाने और पशुपालकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से पशु विज्ञान केंद्र, झुंझुनूं में शुक्रवार को दो दिवसीय बकरी पालन एवं प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर में अनुसूचित जाति वर्ग के 30 पशुपालक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण में उन्हें बकरियों की उन्नत नस्लों, पोषण, आवास व्यवस्था और वैज्ञानिक तरीके से पालन करने की जानकारी दी जा रही है।
शिविर का आयोजन उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा तथा प्रसार शिक्षा निदेशालय, रुवास, जोबनेर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीके अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और बकरी पालन से होने वाली आय बढ़ाने के अवसरों से अवगत कराना है।
कम लागत में शुरू हो सकता है व्यवसाय
कार्यक्रम में डॉ. उमेश कुमार चौधरी ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण की रूपरेखा बताई। बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय, झुंझुनूं के डॉ. संजय कुमावत ने बकरी पालन के आर्थिक लाभ, आवास व्यवस्था और दैनिक देखभाल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमित स्थान और अपेक्षाकृत कम लागत में बकरी पालन शुरू किया जा सकता है। बकरियों के बाड़े का निर्माण ऊंचे स्थान पर करना चाहिए, ताकि बारिश के समय पानी जमा होने की समस्या न हो।
उन्नत नस्लों और संतुलित आहार की जानकारी
तकनीकी सत्र में डॉ. सुमन वर्मा ने जमुनापारी, बीटल, मारवाड़ी और सिरोही नस्लों की विशेषताओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बकरियों के बेहतर स्वास्थ्य, वजन बढ़ने, प्रजनन क्षमता और दुग्ध उत्पादन के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार जरूरी है। इसके लिए खेजड़ी, अरडू और बेर की हरी पत्तियों के साथ दलहनी चारा, अनाज और खनिज लवण उचित मात्रा में देने की सलाह दी गई।
आधुनिक बकरी फार्म का कराया भ्रमण
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. अरविन्द कुमार और डॉ. उमेश कुमार ने पशुपालकों को केंद्र परिसर में स्थित आधुनिक बकरी फार्म का भ्रमण करवाया। यहां उन्हें बकरियों की दैनिक देखभाल और प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस अवसर पर केंद्र के दलीप सिंह और सुमित पुरी भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2474986
