संदीप नेहरा को मिलेगा ‘सरदार पटेल गौरव अवार्ड-2026’, 31 अक्टूबर को जयपुर में होगा सम्मान
नोबल शिक्षण समूह देवलावास के प्रबंध निदेशक संदीप नेहरा का सामाजिक योगदान के लिए हुआ चयन
बुहाना : नोबल शिक्षण समूह, देवलावास के प्रबंध निदेशक संदीप नेहरा को ‘सरदार पटेल गौरव अवार्ड-2026’ के लिए चयनित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से 31 अक्टूबर 2026 को जयपुर में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में उन्हें आमंत्रित किया गया है।
यह समारोह भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तथा संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस समापन महोत्सव के अवसर पर आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार, शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, समाज सेवा, व्यवसाय और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 85 प्रतिभाओं का 25 राष्ट्रों के ध्वजों की उपस्थिति में अभिनंदन किया जाएगा।

संदीप नेहरा का चयन पूर्व में सम्मानित प्रतिभाओं में से विशेष रूप से आमंत्रित 25 प्रतिभाओं में किया गया है। उनके चयन की सूचना मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह सम्मान समारोह विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2450821


