इस्लामपुर में शाम के समय लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों में रोष
इस्लामपुर में शाम के समय लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों में रोष
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : कस्बे में इन दिनों शाम के समय लगातार हो रही अत्यधिक बिजली कटौती से आमजन खासा परेशान नजर आ रहा है। विभाग की ओर से दिन के साथ-साथ भोजन बनाने के समय शाम को रोजाना बिजली कटौती कर ली जाती है जिससे ग्रामीणों सहित महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती से गर्मी की शिद्दत में आमजन खासा परेशान नजर आ रहा है। बार-बार व लंबे समय तक हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इन दिनों कस्बे में जगह-जगह दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शाम के समय पांडालों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। ऐसे में आरती के समय बिजली कटौती होने से श्रद्धालुओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम के समय हो रही लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों ने विभाग से बिजली कटौती पर अंकुश लगाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2450820


