पुलिस की सख्त कार्रवाई में मुख्य बाजार और बस स्टैंड मार्ग को कराया अतिक्रमण मुक्त
पुलिस की सख्त कार्रवाई में मुख्य बाजार और बस स्टैंड मार्ग को कराया अतिक्रमण मुक्त
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश चंद्र बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कस्बे में बुधवार देर शाम त्योहारों के मद्देनजर आमजन की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की दिशा में थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने एक सराहनीय और सख्त पहल की है। थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने बुधवार को सायंकालीन गश्त के दौरान मुख्य बाजारों और सड़कों के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया।
दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी
गश्त के दौरान पुलिस ने पाया कि कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान सड़क और आम रास्ते तक फैला रखा है, जिससे राहगीरों और वाहनों की आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य बाजार और व्यस्त बस स्टैंड के मुख्य मार्ग पर फैले अतिक्रमण को हटवाया।
थानाधिकारी रामपाल मीणा ने मौके पर मौजूद दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी कि वे अपनी सीमा के भीतर ही रहें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति पाई गई और दुकान से बाहर सामान रखा हुआ मिला, तो बिना किसी ढिलाई के सामान जब्ती की कार्रवाई के साथ-साथ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आमजन को मिली बड़ी राहत तो थानाधिकारी की लोगों ने की सराहना
उच्च अधिकारियों को मिल रही लगातार शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा उठाये गए इस कदम से आमजन और राहगीरों ने राहत की सांस ली है। त्यौंहारी सीजन के चलते बाजारों में बढ़ने वाली भीड़भाड़ के बीच पुलिस की इस प्रभावी गश्त और कार्रवाई से यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैदी की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2450886


