[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायत चुनाव को लेकर नवलगढ़ के ग्राम बाय में सीएलजी व शांति समिति की बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

पंचायत चुनाव को लेकर नवलगढ़ के ग्राम बाय में सीएलजी व शांति समिति की बैठक

पुलिस ने ग्रामीणों से की शांति, सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील

नवलगढ़ : आगामी पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर नवलगढ़ क्षेत्र के ग्राम बाय में सीएलजी और शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों को चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की समझाइश दी गई।

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता वृत्ताधिकारी सुगन सिंह ने की। इस दौरान नवलगढ़ थानाधिकारी अजय सिंह भी मौजूद रहे।

बैठक में ग्रामीणों को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपशब्दों, आपत्तिजनक टिप्पणियों और भ्रामक सूचनाओं को प्रसारित नहीं करने तथा ऐसी सामग्री साझा करने से बचने की अपील की, जिससे चुनावी माहौल प्रभावित हो सकता है।

नवलगढ़ पुलिस ने आमजन से पंचायत चुनाव के दौरान पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने तथा चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में भागीदारी निभाने की अपील की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker