[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में दूसरे दिन 3 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन:कांग्रेस के 2 और बसपा की एक प्रत्याशी ने किया नामांकन; गुरुवार-शुक्रवार को भी भरे जाएंगे पर्चे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में दूसरे दिन 3 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन:कांग्रेस के 2 और बसपा की एक प्रत्याशी ने किया नामांकन; गुरुवार-शुक्रवार को भी भरे जाएंगे पर्चे

नीमकाथाना में दूसरे दिन 3 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन:कांग्रेस के 2 और बसपा की एक प्रत्याशी ने किया नामांकन; गुरुवार-शुक्रवार को भी भरे जाएंगे पर्चे

नीमकाथाना : नीमकाथाना में पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को नामांकन के दूसरे दिन 3 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए। इनमें कांग्रेस के 2 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की 1 प्रत्याशी शामिल हैं। अब तक कुल 4 नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं। एसडीएम सुमन सोनल ने बताया- वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस प्रत्याशी गीता देवी और वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस प्रत्याशी हरफूल ने नामांकन भरा है। वार्ड नंबर 15 से बसपा प्रत्याशी सुमन देवी ने भी अपना पर्चा दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों में उत्साह दिख रहा है। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, गुरुवार और शुक्रवार को भी नामांकन भरे जाएंगे। प्रत्याशी तय प्रक्रिया के तहत अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker