झुंझुनूं में दूसरे दिन जिला-परिषद के 21-प्रत्याशी मैदान में उतरे:25 नामांकन भरे, 6 पंचायत समितियों में आए 84 नोमिनेशन
झुंझुनूं में दूसरे दिन जिला-परिषद के 21-प्रत्याशी मैदान में उतरे:25 नामांकन भरे, 6 पंचायत समितियों में आए 84 नोमिनेशन
झुंझुनूं : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन चुनावी सरगर्मियां तेज हो गईं। झुंझुनूं में जिला परिषद और छह पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए दूसरे दिन कुल 109 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें जिला परिषद के लिए 25 और छह पंचायत समितियों के लिए 84 नामांकन शामिल हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि जिला परिषद के साथ-साथ झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़, सिंघाना, पिलानी और बुहाना पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। जिला परिषद सदस्य पदों के लिए कुल 21 प्रत्याशियों ने 25 नामांकन पत्र जमा करवाए हैं।
चिड़ावा पंचायत समिति में सर्वाधिक 22 नामांकन
नामांकन के दूसरे दिन पंचायत समितियों में अभ्यर्थियों का खासा उत्साह देखने को मिला। चिड़ावा पंचायत समिति में सर्वाधिक 22 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके अलावा सिंघाना में 16, पिलानी में 15, बुहाना में 14, झुंझुनूं में 11 तथा सूरजगढ़ में 6 नामांकन पत्र जमा हुए हैं।
16 अक्टूबर तक भरे जाएंगे पर्चे, 19 को वापस लिए जा सकेंगे नाम
निर्वाचन अधिकारी के अनुसार उम्मीदवार 16 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। ऐसे में प्रत्याशियों के पास पर्चा दाखिल करने के लिए अब दो दिन का समय शेष है।
तय कार्यक्रम के अनुसार 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच (संवीक्षा) की जाएगी। इसके बाद 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होते ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर अंतिम सूची जारी की जाएगी, जिसके बाद चुनावी मुकाबले की अंतिम तस्वीर साफ हो जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2450850


