[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूंडलोद में गलत तरीके से लगे स्ट्रीट लाइट पोल उतारे:शिकायत के बाद नगरपालिका ने दोबारा लगाने के निर्देश दिए; ठेकेदार को नोटिस जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

डूंडलोद में गलत तरीके से लगे स्ट्रीट लाइट पोल उतारे:शिकायत के बाद नगरपालिका ने दोबारा लगाने के निर्देश दिए; ठेकेदार को नोटिस जारी

डूंडलोद में गलत तरीके से लगे स्ट्रीट लाइट पोल उतारे:शिकायत के बाद नगरपालिका ने दोबारा लगाने के निर्देश दिए; ठेकेदार को नोटिस जारी

डूंडलोद : डूंडलोद की मुख्य सड़क पर हाल ही में लगाए गए स्ट्रीट लाइट पोल को वापस उतार लिया गया है। कस्बेवासियों ने ठेकेदार पर काम में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पोल को बिना सही नाप-जोख के सिर्फ दो फीट के फाउंडेशन पर खड़ा कर दिया गया था।

बिना सही नाप-जोख के पोल लगाने का आरोप

नगरपालिका को शिकायत मिलने के बाद पोल को नियमानुसार फाउंडेशन तैयार कर दोबारा लगाने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस नेता मनफूल पूनिया ने इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में जनता का पैसा लगता है, इसलिए काम गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।

पूनिया के नेतृत्व में पार्षदों ने ईओ अंगेश कुमावत से मिलकर स्ट्रीट लाइट, सफाई और अन्य विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं बताईं। ईओ कुमावत ने सभी विकास कार्य तय मानकों के अनुरूप करवाने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि अगले बजट में हेरिटेज संरक्षण, पेयजल और सफाई पर खास ध्यान रहेगा।

शिकायत पर ठेकेदार को दिया नोटिस नगरपालिका अध्यक्ष सचिन सैनी ने बताया कि स्ट्रीट लाइट और पोल लगाने का कार्य बोर्ड के गठन से पहले ही जारी था। पार्षद की ओर से शिकायत मिलने पर मौके का निरीक्षण करवाया गया और ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। ठेकेदार को नियमानुसार जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker