शहीद रामप्रताप सिंह की 26वीं शहादत वर्षगांठ:ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दी; शहीद की पत्नी का सम्मान किया
शहीद रामप्रताप सिंह की 26वीं शहादत वर्षगांठ:ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि दी; शहीद की पत्नी का सम्मान किया
जाखल : मझाऊ गांव में स्थित शहीद रामप्रताप सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के प्रांगण में शहीद रामप्रताप सिंह की 26वीं शहादत वर्षगांठ और पिता रामधन सिंह की 18वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
वहीं अखिल भारतीय सैनिक सेवा परिषद के सीताराम धीवा, मनीराम, सत्यपाल मूंड, भंवर सिंह धीवा, सुल्तान सिंह कुल्हरी, संदीप मूंड, गोरूराम कुल्हरी, संतलाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने शहीद की वीरता, देश के प्रति समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में शहीद की पत्नी वेदकोर का सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके त्याग और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। शहीदों की शहादत आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, साहस और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देती रहेगी। ऐसे आयोजनों से युवाओं में देशप्रेम की भावना मजबूत होती है और शहीदों के योगदान को याद रखने का अवसर मिलता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2450738


