अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर अनुराधा स्वामी सहित तीन छात्राओं का सम्मान
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर अनुराधा स्वामी सहित तीन छात्राओं का सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शिक्षक दंपती अमर सिंह किशनावत और मनीषा चारण के सौजन्य से ग्राम सांवतिया निवासी अनुराधा स्वामी का ऑनलाइन सम्मान किया गया। बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीरमसर की प्रतिभावान छात्रा सारिका और सहजूसर की छात्रा सानिया नायक का भी ऑनलाइन सम्मान किया गया। तीनों छात्राओं को ट्रॉफी, पदक और कलम प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।
कार्यक्रम संयोजक मनीषा चारण ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, छात्राओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए प्रेरित करना है। शिक्षक दंपती पिछले 15 वर्षों से बालिका शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2446453

