नवरात्रि पर सत्संग में गूंजा भक्ति और गुरु महिमा का संदेश
गोपिका भारती व कंचन मुक्ता ने भारतीय पर्वों के महत्व पर डाला प्रकाश, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय के अग्रसेन नगर स्थित गीता भवन के पास दाधीच सदन में मित्र परिषद के सौजन्य से दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से नवरात्रि के अवसर पर सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें आशुतोष महाराज की शिष्याओं गोपिका भारती और कंचन मुक्ता ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रवचन दिए।
सत्संग के दौरान गोपिका भारती और कंचन मुक्ता ने नवरात्रि पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्वों का विशेष स्थान है। प्रत्येक पर्व अपनी परंपरा, मान्यता और आध्यात्मिक संदेश के कारण महत्वपूर्ण है। उन्होंने शारदीय नवरात्रि की परंपरा का वर्णन करते हुए मां दुर्गा और महिषासुर मर्दिनी की आराधना के महत्व को बताया।
उन्होंने कहा कि परमात्मा सर्वव्यापक हैं और उन्होंने संसार में प्रत्येक व्यक्ति को महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया है। गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि गुरु की कृपा से ही ज्ञान और आध्यात्मिक मार्गदर्शन की प्राप्ति होती है। इस दौरान विभिन्न पौराणिक कथाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति परंपरा और आध्यात्मिक जीवन के महत्व की जानकारी दी गई।
भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण
कार्यक्रम में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के साधक सुनील कुमार ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों से सत्संग स्थल पर भक्तिमय वातावरण बन गया और उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। इस अवसर पर मोहल्लेवासियों ने पूजा-अर्चना की तथा आशुतोष महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
गणमान्य लोगों ने लिया सत्संग का लाभ
सत्संग में पार्षद रजनी तंवर, संदीप पाटिल, विनीत चोटिया, मुकेश ओझा, ओमप्रकाश तंवर, सुनील जांगिड़, सोहनलाल दाधीच, दीपिका शर्मा, बजरंग हर्षवाल, पवन होल्डर, जगदीश शर्मा, राममोहन दाधीच, नानूराम गोस्वामी, भगवती देवी और रवि दाधीच सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में मित्र परिषद के संरक्षक बृजेंद्र दाधीच ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2446456

