[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इकरा फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, हाजी गुलाम मोहम्मद खान बने अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

इकरा फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, हाजी गुलाम मोहम्मद खान बने अध्यक्ष

सीकर में द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, 16 पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

सीकर : जिला मुख्यालय स्थित इकरा फाउंडेशन परिसर में आयोजित द्विवार्षिक चुनाव में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चुनाव में हाजी गुलाम मोहम्मद खान को इकरा फाउंडेशन का नया अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के निवर्तमान अध्यक्ष हाजी शमशाद खान ने की। इस दौरान सीकर नगर परिषद सभापति खतीजा बानो, पूर्व सभापति जीवन खान, सलावत खान तथा पूर्व अतिरिक्त आयुक्त शौकत अली खान झारिया सहित अन्य गणमान्यजन मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष दौलत खान ने किया। चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न होने पर उपस्थित लोगों ने खुशी जाहिर की और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

इकरा फाउंडेशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी 2026

  1. अध्यक्ष: हाजी गुलाम मोहम्मद खान
  2. वरिष्ठ उपाध्यक्ष: मोहम्मद अयूब खान
  3. उपाध्यक्ष: दौलत खान
  4. सचिव: हाजी मजीद खान
  5. सहसचिव: इफ्तेखार आलम
  6. कोषाध्यक्ष: शौकत अली खान
  7. समन्वयक: जाबिर हुसैन
  8. सदस्य: मनफूल खान खारिया
  9. सदस्य: युसुफ खान भौमिया
  10. सदस्य: मोहम्मद अयाज खान
  11. सदस्य: सत्तार खान पठान
  12. सदस्य: सज्जाद मलवान
  13. सदस्य: इमरान खान कासली
  14. सदस्य: नाजिम खान (आरपीएस)
  15. सदस्य: महबूब खान (आरपीएस)
  16. सदस्य: सिराज चौहान

शिक्षा और सामाजिक उत्थान को प्राथमिकता

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से आपसी भाईचारे, एकता और समर्पण की भावना के साथ शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने की अपेक्षा जताई गई। उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाज की तरक्की के लिए मिलकर कार्य करेगी और इकरा फाउंडेशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मुबारकबाद और हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker