सालासर पदयात्रियों के लिए शिविर:सभापति अनीता टाक ने किया शुभारंभ, बालगृह के बच्चों ने भी सेवा का संकल्प लिया
सालासर पदयात्रियों के लिए शिविर:सभापति अनीता टाक ने किया शुभारंभ, बालगृह के बच्चों ने भी सेवा का संकल्प लिया
सरदारशहर : सरदारशहर में बालगृह ने सालासर जाने वाले पदयात्रियों के लिए मुफ्त चिकित्सा और सेवा शिविर शुरू किया है। नगर परिषद सभापति अनीता टाक, गांधी विद्या मंदिर के कनकमल दूगड़, हिमांशु दूगड़ और डॉ. रविंद्र चौधरी ने शिविर का उद्घाटन किया।
सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी
इस दौरान कनकमल दूगड़ ने कहा कि बच्चों में निस्वार्थ सेवाभाव जगाने के लिए यह पहल सराहनीय है। पदयात्रियों की सेवा से बच्चों में मानव सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी।
शिविर में पदयात्रियों को चिकित्सा सुविधा के साथ जरूरी मदद भी मिल रही है। संस्थान ने पदयात्रियों की सुविधा का खास ध्यान रखा है।
कार्यक्रम में कपिल सैनी, हरफूल सारण, सीताराम समेत कई लोग मौजूद थे। आयोजकों के मुताबिक, शिविर में संस्थान से जुड़े कार्यकर्ता और बालगृह के बच्चे उत्साह से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2446372

