[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीलगाय बचाने के चक्कर में पिकअप पलटी, युवक की मौत:मुकाम धाम से ​हरियाणा लौटते समय हादसा, चूरू अस्पताल में गई जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नीलगाय बचाने के चक्कर में पिकअप पलटी, युवक की मौत:मुकाम धाम से ​हरियाणा लौटते समय हादसा, चूरू अस्पताल में गई जान

नीलगाय बचाने के चक्कर में पिकअप पलटी, युवक की मौत:मुकाम धाम से ​हरियाणा लौटते समय हादसा, चूरू अस्पताल में गई जान

चूरू : मुकाम धाम से दर्शन कर हरियाणा स्थित अपने गांव लौट रहे लोगों की पिकअप रविवार देर रात एनएच-52 पर रामगढ़ और खोटिया के बीच नीलगाय को बचाने के प्रयास में पलट गई। हादसे में युवक अनिल बिश्नोई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले रामगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। यहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नीलगाय को बचाने के प्रयास में पलटी पिकअप

हादसे में मृतक की पहचान हरियाणा के बड़वा निवासी अनिल बिश्नोई (29) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार लोग मुकाम धाम में दर्शन करने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रविवार देर रात एनएच-52 पर रामगढ़ और खोटिया के बीच अचानक नीलगाय सामने आने पर उसे बचाने के प्रयास में पिकअप पलट गई। हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया।

रामगढ़ से चूरू किया रेफर, इलाज के दौरान मौत

हादसे के बाद घायल अनिल को तत्काल रामगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इमरजेंसी वार्ड में उपचार के दौरान अनिल ने दम तोड़ दिया। अस्पताल चौकी से एएसआई सुरेश कुमार ने घटना की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

सोमवार दोपहर बाद रामगढ़ पुलिस डीबी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिवार को सौंप दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker