[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

11 साल से फरार आजीवन कारावास का दोषी बिसाऊ में पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

11 साल से फरार आजीवन कारावास का दोषी बिसाऊ में पकड़ा

हत्या के मामले में 2007 में हुई थी उम्रकैद की सजा, जेल से फरार होने के बाद जारी था स्थायी गिरफ्तारी वारंट

बिसाऊ : हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काटते समय जेल से फरार हुए देवीसिंह को बिसाऊ थाना पुलिस ने डिटेन किया है। करीब 11 साल से फरार चल रहे देवीसिंह को स्थायी गिरफ्तारी वारंट के तहत पकड़ा गया। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे झुंझुनूं कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, महनसर निवासी और वर्तमान में बिसाऊ में रह रहे देवीसिंह पुत्र शीशपाल को वर्ष 2007 में हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। सजा काटने के दौरान वह झुंझुनूं जेल से फरार हो गया था। इसके बाद उसके खिलाफ कोतवाली थाना झुंझुनूं में दर्ज प्रकरण में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

बस स्टैंड पर मिला संदिग्ध

11 अक्टूबर को बिसाऊ थानाधिकारी उमाशंकर के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान वांछित अपराधी के बारे में सूचना मिली। पुलिस टीम बिसाऊ बस स्टैंड पहुंची, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम देवीसिंह पुत्र शीशपाल, निवासी महनसर, हाल बिसाऊ बताया। पुलिस ने रिकॉर्ड की जांच के बाद उसे डिटेन कर लिया और संबंधित प्रकरण की पुष्टि होने पर कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया।

एसपी के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और वृत्ताधिकारी झुंझुनूं ग्रामीण नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में बिसाऊ थानाधिकारी उमाशंकर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

टीम में थानाधिकारी उमाशंकर, सहायक उपनिरीक्षक रणधीर, हेड कांस्टेबल अनिता तथा कांस्टेबल नरेंद्र, राकेश कुमार, मुकेश कुमार और विकास शामिल रहे।

Related Articles