झुग्गी-झोपड़ियों में बेटियों को दिया शिक्षा और समानता का संदेश
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजस्थान महिला कल्याण मंडल की पहल, बालिकाओं को अधिकारों की जानकारी देकर पढ़ाई के लिए किया प्रेरित
झुंझुनूं : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजस्थान महिला कल्याण मंडल और जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन की ओर से शहर के रीको क्षेत्र स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली जरूरतमंद बालिकाओं के बीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केक काटकर खुशियां साझा की गईं और बालिकाओं को शिक्षा, सम्मान व समान अवसरों का महत्व बताया गया।
राजस्थान महिला कल्याण मंडल की जिला समन्वयक चेतना शर्मा ने बालिकाओं को उनके कानूनी और बुनियादी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने और बेहतर भविष्य की राह खोलने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बालिकाओं को नियमित पढ़ाई करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
चेतना शर्मा ने अभिभावकों से बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करने और बेटियों को भी उच्च शिक्षा के समान अवसर देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेटियों को प्रोत्साहन और शिक्षा मिलने से परिवार के साथ समाज भी प्रगति करता है।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को बिस्कुट वितरित किए गए। इस अवसर पर अदिति मीणा, विनोद कुमार और अनिल चौधरी ने भी सहभागिता निभाई। संस्था के प्रतिनिधियों ने बालिकाओं और उनके अभिभावकों को शिक्षा, समानता तथा बालिका अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2444439


