[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांगासर साधु हत्याकांड का खुलासा:मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार, मारपीट के बाद गुपचुप दी थी समाधि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

सांगासर साधु हत्याकांड का खुलासा:मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार, मारपीट के बाद गुपचुप दी थी समाधि

सांगासर साधु हत्याकांड का खुलासा:मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार, मारपीट के बाद गुपचुप दी थी समाधि

रतनगढ़ : चूरू की रतनगढ़ थाना क्षेत्र के सांगासर गांव स्थित डेरे में साधु बन्ना नाथ की पीट-पीटकर हत्या करने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को गुपचुप समाधि देने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी बालक नाथ उर्फ राजकुमार सहित चार जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि वारदात के पीछे के कारणों और मामले में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा सके।

2004 में संन्यास लेकर बने थे साधु, रावतसर आश्रम में रह रहे थे बन्ना नाथ

रतनगढ़ थानाधिकारी संदीप कुमार बिष्नोई ने बताया कि धौलपालिया (ऐलनाबाद, सिरसा) निवासी हंसराज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उनका छोटा भाई बन्ना नाथ वर्ष 2004 में संन्यास लेकर साधु बन गया था। वह पिछले करीब दो वर्षों से रावतसर स्थित संत बालक नाथ के आश्रम में रह रहा था। चार अक्टूबर को बालक नाथ उनके भाई बन्ना नाथ को सांगासर स्थित आश्रम में छोड़कर गया था।

मारपीट के बाद हत्या, फिर गुपचुप दी समाधि, परिजनों को नहीं दी गई सूचना

परिवादी ने आरोप लगाया कि सांगासर आश्रम में बन्ना नाथ के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों को सूचना दिए बिना साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को गुप्त रूप से समाधि दे दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

विशेष टीम और साइबर सेल ने जोड़ीं कड़ियां

मामले के खुलासे के लिए थानाधिकारी संदीप कुमार बिष्नोई के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच में जिला साइबर सेल को भी शामिल किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी अनुसंधान की मदद से घटना से जुड़ी कड़ियों को जोड़ते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में बालक नाथ उर्फ राजकुमार निवासी शिव मंदिर ट्रस्ट, रावतसर; बजरंग नाथ उर्फ पवन कुमार निवासी भोमपुरा, हनुमानगढ़ टाउन; मुकेश नाथ उर्फ दीपक निवासी रावतसर और लक्ष्मीनारायण महाजन निवासी राणी बाजार, रावतसर को गिरफ्तार किया है।

रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। पूछताछ के दौरान वारदात के कारणों, शव को समाधि देने की परिस्थितियों और मामले में अन्य लोगों की संभावित भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी संदीप कुमार बिष्नोई और एएसआई सुभाषचन्द्र की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल राकेश कुमार, मुकेश कुमार और दीनदयाल के साथ साइबर सेल से एएसआई भागीरथ व हैड कॉन्स्टेबल धर्मवीर शामिल रहे।

Related Articles