[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश खेजड़ा ने पार्टी छोड़ी:सरदारशहर में आरएलपी का दामन थामा, कई और कार्यकर्ता भी जुड़े


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश खेजड़ा ने पार्टी छोड़ी:सरदारशहर में आरएलपी का दामन थामा, कई और कार्यकर्ता भी जुड़े

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश खेजड़ा ने पार्टी छोड़ी:सरदारशहर में आरएलपी का दामन थामा, कई और कार्यकर्ता भी जुड़े

सरदारशहर : सरदारशहर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष और राज्य सचिव ओमप्रकाश खेजड़ा ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने जयपाल बाना की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) जॉइन कर ली। इससे सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में RLP की पकड़ मजबूत होने की बात कही जा रही है।

सदस्यता समारोह में RLP नेता ताराचंद सारण और चूरू जिला अध्यक्ष मदन ढाका मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में कई और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी जॉइन की। RLP के पूर्व सदस्य ओमकार बाली ने भी दोबारा पार्टी की सदस्यता ली।

इस मौके पर RLP नेता ताराचंद सारण ने कहा कि सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र की तीनों पंचायत समितियों में पार्टी का असर रहेगा। खेजड़ा के RLP में आने से कार्यकर्ताओं में खुशी है। इस दौरान सुखराम कड़ेला और सत्यनारायण मेघवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles