[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेटियों को सशक्त बनाने का संदेश:शिक्षा से लेकर सुरक्षा तक बताए अधिकार, बाल विवाह और भेदभाव मिटाने का आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बेटियों को सशक्त बनाने का संदेश:शिक्षा से लेकर सुरक्षा तक बताए अधिकार, बाल विवाह और भेदभाव मिटाने का आह्वान

बेटियों को सशक्त बनाने का संदेश:शिक्षा से लेकर सुरक्षा तक बताए अधिकार, बाल विवाह और भेदभाव मिटाने का आह्वान

चूरू : चूरू में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजस्थान महिला कल्याण मंडल ने जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के सहयोग से बालिकाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा व सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। यह कार्यक्रम एक निजी शिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ।

संस्था की सुमन चोपड़ा व नदीम खान ने बालिकाओं के विकास, शिक्षा व समान अवसरों पर जोर दिया। बाल विवाह, बाल शोषण और लैंगिक भेदभाव जैसी कुरीतियों को खत्म करने का संदेश भी दिया गया।

बालिकाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक रहने व हिंसा-शोषण में मदद लेने को प्रेरित किया गया। मोहित जांगिड़ के मार्गदर्शन में शहर की लाइब्रेरी में भी कार्यक्रम हुआ। इसमें पूनम शर्मा, आइना सैनी, सकीना, प्रीतिका, प्रिया जांगिड़, मीरा, आयशा खान, जाहरा खान, सोफिया, अनाम खान, रीजा गौरी, स्नेह, दृष्टि, गीता कंचन व आलीया खान शामिल थीं।

संस्था की पूनम सिसोदिया ने बालिकाओं को शिक्षा जारी रखने, आत्मविश्वास बढ़ाने व अधिकारों के प्रति सजग रहने को प्रेरित किया। कार्यक्रम का लक्ष्य बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता व सकारात्मक सोच सुनिश्चित करना था।

Related Articles