[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती, प्रतिभाओं का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती, प्रतिभाओं का किया सम्मान

बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, समाज के अध्यक्ष ने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाजहित में कार्य करने का किया आह्वान

खेतड़ी : कस्बे की अनाज मंडी स्थित श्री अग्रसेन भवन में रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसबीबीजे के सहायक प्रबंधक समंदर लाल गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व उपप्रधानाचार्य ओमप्रकाश गुप्ता रहे। अध्यक्षता अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुरेश कानोड़िया ने की। समारोह का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की आरती और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

समारोह को संबोधित करते हुए सुरेश कानोड़िया ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलकर समाज को एकजुट रखते हुए आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने युवा पीढ़ी में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और समाजहित में आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का किया सम्मान

समारोह में समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अग्रवाल समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

बैंड-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

शाम को महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा सब्जी मंडी, अंबे मार्केट, हनुमान गढ़ी, आरटीओ कार्यालय, बस स्टैंड, एलआईसी कार्यालय, पुलिस थाना, अजीत अस्पताल, चुणा चौक और करोल बाजार होते हुए वापस अग्रसेन भवन पहुंची।

कार्यक्रम में समाज के संरक्षक बुधराम गुप्ता, श्यामलाल कांकरीया, महामंत्री सुमित मोदी, मंत्री अंकित माधोपुरिया, उपाध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप धुवालिया, एडवोकेट विश्वनाथ गुप्ता, राजेश पंसारी, जेपी गर्ग, बजरंग लाल गर्ग, मनोज गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुधीर गुप्ता, राजेंद्र नागपुरिया और संजय गुप्ता सहित समाज के सैकड़ों पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक मंत्री कैलाश गर्ग ने किया।

Related Articles