[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोलसिया में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर दो छात्राएं सम्मानित:स्टाफ ने गार्गी, राजश्री और लाडो प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कोलसिया में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर दो छात्राएं सम्मानित:स्टाफ ने गार्गी, राजश्री और लाडो प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी

कोलसिया में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर दो छात्राएं सम्मानित:स्टाफ ने गार्गी, राजश्री और लाडो प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी

नवलगढ़ : कोलसिया के सीताराम शर्मा सरकारी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

प्रिंसिपल राजेंद्र सिंह ने छात्राओं को राजस्थान सरकार की राजश्री योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना और गार्गी पुरस्कार जैसी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

प्रिंसिपल ने इस दौरान कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और उनके अच्छे भविष्य के लिए ये सरकारी योजनाएं जरूरी हैं। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने लक्ष्य हासिल करने की अपील की।

Related Articles