माकपा में इस्तीफे पर तकरार, मेघवाल बोले- खुद छोड़ी पार्टी:पार्टी बोली- अनुशासनहीनता पर किया निष्कासित; भानीपुरा में पंचायत चुनाव के बीच विवाद
माकपा में इस्तीफे पर तकरार, मेघवाल बोले- खुद छोड़ी पार्टी:पार्टी बोली- अनुशासनहीनता पर किया निष्कासित; भानीपुरा में पंचायत चुनाव के बीच विवाद
सरदारशहर : पंचायत चुनाव के बीच चूरू जिले में माकपा में इस्तीफे को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। चूरू जिला कमेटी और सरदारशहर तहसील कमेटी से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता सांवरमल मेघवाल के इस्तीफे को लेकर पार्टी और मेघवाल के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
सांवरमल मेघवाल ने बताया कि उन्होंने 10 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे अपनी स्वेच्छा से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उनका कहना है कि वे वर्ष 2017 से माकपा से जुड़े हुए थे और पिछले 9 सालों तक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ संगठन के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने हमेशा पार्टी को सर्वोपरि मानते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
पार्टी बोली-उन्हें निष्कासित किया गया है
दूसरी तरफ माकपा चूरू जिला कमेटी की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है कि सांवरमल मेघवाल को अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से निष्कासित किया गया है। पत्र के अनुसार उनकी पार्टी सदस्यता और पार्टी से संबंधित सभी अधिकार समाप्त कर दिए गए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अब से उनके द्वारा किए गए किसी भी कार्य या गतिविधि को पार्टी का आधिकारिक कार्य नहीं माना जाएगा।
मेघवाल का कहना है कि इस्तीफे के बाद उनके बारे में कई तरह की भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी पर किसी प्रकार का आरोप नहीं लगा रहे हैं, इसलिए पार्टी को भी उन पर बेबुनियाद आरोप नहीं लगाने चाहिए। फिलहाल इस घटनाक्रम के बाद भानीपुरा सहित चूरू जिले की राजनीतिक गलियारों में माकपा संगठन और पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2443857


