[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नहर में डूबने से व्यक्ति की मौत:चूरू में मूंग की फसल काटने गया था, पानी निकालते समय पैर फिसलने से हादसा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

नहर में डूबने से व्यक्ति की मौत:चूरू में मूंग की फसल काटने गया था, पानी निकालते समय पैर फिसलने से हादसा

नहर में डूबने से व्यक्ति की मौत:चूरू में मूंग की फसल काटने गया था, पानी निकालते समय पैर फिसलने से हादसा

तारानगर : चूरू के तारानगर थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की नहर में डूबने से मौत हो गई। वह खेत में मूंग की फसल काटने गया था और पानी निकालते समय यह हादसा हुआ। तारानगर के वार्ड 1 निवासी संपतराम मेघवाल रविवार सुबह अपने खेत पर गया था। प्यास लगने पर वह नहर से पानी निकालने लगा, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। तारानगर थाना के एएसआई रोहिताष सिहाग ने बताया कि मृतक के भाई मुरलीधर की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles