वैन ने स्कूटी को टक्कर मारी, युवती की मौत:चचेरी बहन गंभीर घायल; स्कूटी वैन के नीचे फंसकर घिसटती गई
वैन ने स्कूटी को टक्कर मारी, युवती की मौत:चचेरी बहन गंभीर घायल; स्कूटी वैन के नीचे फंसकर घिसटती गई
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे में नेशनल हाईवे पर मनासिया बस स्टैंड के पास शनिवार को सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों लक्ष्मणगढ़ से खरीदारी कर अपने गांव भोजासर बड़ा लौट रही थीं। इसी दौरान हाईवे पर चढ़ते समय फतेहपुर की तरफ से आ रही वैन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
हादसे में भोजासर बड़ा निवासी इंद्रा गोदारा पुत्री महिपाल गोदारा की मौत हो गई। वहीं, सुनीता गोदारा पुत्री रामकरण गोदारा गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों चचेरी बहनें थीं।
टक्कर के बाद वैन के नीचे फंसी स्कूटी
जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियां लक्ष्मणगढ़ कस्बे से राशन का सामान खरीदकर स्कूटी से अपने गांव जा रही थीं। मनासिया बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे पर चढ़ते ही फतेहपुर की ओर से आ रही वैन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद स्कूटी वैन के नीचे फंस गई और कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। हादसे में दोनों युवतियों के सिर में गंभीर चोटें आईं और काफी खून बह गया। टक्कर के कारण राशन का सामान भी सड़क पर बिखर गया।
इंद्रा को मृत घोषित किया, सुनीता सीकर रेफर
हादसे की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों को लक्ष्मणगढ़ के जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने इंद्रा गोदारा को मृत घोषित कर दिया। सुनीता गोदारा की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए सीकर रेफर किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2443857


