पंचायत चुनाव से पहले भावी प्रत्याशियों को बताईं नामांकन प्रक्रिया:दस्तावेज और जरूरी नियमों की भी जानकारी दी
पंचायत चुनाव से पहले भावी प्रत्याशियों को बताईं नामांकन प्रक्रिया:दस्तावेज और जरूरी नियमों की भी जानकारी दी
झुंझुनूं : पंचायती राज चुनाव में नामांकन के दौरान गलती न रहे और निर्धारित नियमों के अनुरूप ही नामांकन भरे जाए, इसके लिए जिले में प्रत्याशी प्रबोधन वर्कशॉप आयोजित की गई। शनिवार को जिला मुख्यालय के सूचना केंद्र सभागार और संबंधित पंचायत समिति मुख्यालयों पर हुई वर्कशॉप में चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को नामांकन प्रक्रिया समझाई गई। जिला स्तरीय वर्कशॉ में 137 भावी प्रत्याशियों ने भाग लिया।
दरअसल, विभागीय अफसरों के अनुसार, पंचायती राज चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी चुनाव लड़ने की तैयारी करते हैं, जिन्हें निर्वाचन प्रक्रिया का पहले से अनुभव नहीं होता। कई बार उम्मीदवारों को फॉर्म की अलग-अलग प्रविष्टियों, घोषणा-पत्र, शपथ-पत्र और दस्तावेजों से जुड़ी औपचारिकताओं की जानकारी नहीं होती। ऐसे में नामांकन भरते समय गलती होने या जरूरी कागजात पूरे नहीं होने की आशंका रहती है।
इसी को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशी प्रबोधन वर्कशॉप की गई। इसमें नामांकन पत्र भरने के अलग-अलग चरणों को समझाया गया। प्रत्याशियों को बताया गया कि फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही तरीके से भरें, सभी जरूरी प्रविष्टियों की जांच करें और निर्धारित दस्तावेज ही संलग्न करें। नामांकन पत्र जमा करने से पहले पूरे फॉर्म को दोबारा देखना भी जरूरी बताया गया।

नामांकन की प्रक्रिया के बारे में बताया
जिला स्तरीय वर्कशॉप में डीएलएमटी सुरेंद्र डूडी ने नामांकन पत्र भरने के विभिन्न चरणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रस्तुत करते समय निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है। फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही तरीके से भरने, सभी जरूरी प्रविष्टियों की जांच करने और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने घोषणा-पत्र, शपथ-पत्र और अन्य जरूरी औपचारिकताओं के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही संभावित त्रुटियों और दस्तावेजों में कमी से बचने के लिए नामांकन जमा करने से पहले पूरे आवेदन की सावधानीपूर्वक जांच करने की सलाह दी।
अधिकारियों ने दिए सवालों के जवाब
कार्यशाला में प्रत्याशियों के सवालों का जवाब भी दिया गया। झुंझुनूं के उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह और आरएएस शिवा चौधरी ने नामांकन प्रक्रिया तथा निर्वाचन नियमों से संबंधित शंकाओं का समाधान किया। प्रत्याशियों को बताया गया कि नामांकन से जुड़ी किसी भी शर्त को लेकर अनुमान लगाने के बजाय संबंधित अधिकारियों से जानकारी लें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2442686

