राजकीय महाविद्यालय पाटन में विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की जानकारी दी
फॉर्म 6, 7 और 8 की प्रक्रिया समझाई, विद्यार्थियों व स्टाफ ने ली मतदान की शपथ
पाटन : राजकीय महाविद्यालय पाटन में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना और निर्वाचन साक्षरता क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटवाने और आवश्यक संशोधन करवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की वरिष्ठ संकाय सदस्य किरण यादव ने की। मंच संचालन ज्योति शर्मा ने किया। किरण यादव ने विद्यार्थियों से पात्रता के अनुसार मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने की अपील की।
मुख्य वक्ता बीएलओ रमेश चंद गुर्जर और बीएलओ समन्वयक शंभू दयाल स्वामी ने मतदाता सूची से जुड़े फॉर्म 6, 7 और 8 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन प्रपत्रों के माध्यम से नाम जुड़वाने, हटवाने और विवरण में संशोधन करवाने की प्रक्रिया पूरी की जाती है। शंभू दयाल स्वामी ने फॉर्म 6 को ऑफलाइन भरने की प्रक्रिया भी समझाई।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और महाविद्यालय स्टाफ को मतदाता शपथ दिलाई गई तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संकल्प करवाया गया। आयोजन में सहायक आचार्य सरोज गुर्जर और रितु शर्मा का सहयोग रहा। इस दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2442606

