[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व विधायक भंवरलाल शर्मा की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि:सरदारशहर में सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ कार्यक्रम, लोगों ने याद किए जनसेवा के कार्य

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

पूर्व विधायक भंवरलाल शर्मा की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि:सरदारशहर में सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ कार्यक्रम, लोगों ने याद किए जनसेवा के कार्य

पूर्व विधायक भंवरलाल शर्मा की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि:सरदारशहर में सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ कार्यक्रम, लोगों ने याद किए जनसेवा के कार्य

सरदारशहर : सरदारशहर में भूतपूर्व विधायक पं. भंवरलाल शर्मा की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके स्मृति स्थल पर सुंदरकांड पाठ और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके साथी, सहयोगी, मित्र और सरदारशहर परिवार के सदस्य शामिल हुए। सभी ने उन्हें याद करते हुए उनके व्यक्तित्व, विचारों और जनसेवा के प्रति समर्पण को सराहा।

लोगों ने उनके जीवन से जुड़े किस्से सुनाए और उनके आदर्शों को याद किया। परिजनों ने सभी का आभार जताया और कहा कि लोगों का यह प्रेम उनके लिए हमेशा खास रहेगा। पं. भंवरलाल शर्मा के विचार और जनसेवा के काम हमेशा लोगों की यादों में रहेंगे। उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देते रहेंगे।

Related Articles