[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के रेहान ने कराटे में जीता सिल्वर मेडल:सारी में स्कूल पहुंचने पर हुआ सम्मान, सादुलशहर में हुई थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के रेहान ने कराटे में जीता सिल्वर मेडल:सारी में स्कूल पहुंचने पर हुआ सम्मान, सादुलशहर में हुई थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

चिड़ावा के रेहान ने कराटे में जीता सिल्वर मेडल:सारी में स्कूल पहुंचने पर हुआ सम्मान, सादुलशहर में हुई थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

चिड़ावा : चिड़ावा ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सारी के छात्र रेहान ने 70वीं राज्य स्तरीय कराटे खेलकूद प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। रेहान ने 19 वर्षीय, 74 किलोग्राम छात्र वर्ग में झुंझुनूं जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए ये उपलब्धि हासिल की।

संस्था प्रधान प्रदीप मोदी ने बताया- स्कूल के कक्षा 12 के छात्र रेहान ने शारीरिक शिक्षक जयपाल सिंह और व्याख्याता बालाराम के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन किया। ये प्रतियोगिता श्रीगंगानगर के सादुलशहर में हुई थी।

आज स्कूल पहुंचने पर रेहान का स्कूल परिवार और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर रेहान को पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई, जिससे स्कूल और जिले का नाम रोशन हुआ है।

Related Articles