नानूवाली बावड़ी में नदी-नाले की सरकारी जमीन पर कब्जा:मिट्टी डालकर बहाव क्षेत्र बंद करने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नानूवाली बावड़ी में नदी-नाले की सरकारी जमीन पर कब्जा:मिट्टी डालकर बहाव क्षेत्र बंद करने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
खेतड़ी : खेतड़ी के गांव नानूवाली बावड़ी के ग्रामीणों ने नदी-नाले की सरकारी जमीन पर मिट्टी डालकर बहाव क्षेत्र बंद करने और तारबंदी कर अतिक्रमण का आरोप लगाया है। इसे लेकर एसडीएम सुनील कुमार चौहान को ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित नदी-नाले की सरकारी भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, अतिक्रमणकारी ने नदी में मिट्टी डालकर पानी के बहाव क्षेत्र को बंद कर दिया और जमीन पर तारबंदी कर अतिक्रमण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण का विरोध करने पर संबंधित व्यक्ति उन्हें गुंडों से मरवाने की धमकी देता है। इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच करवाकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा नदी-नाले की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। इसके बाद ग्रामीणों ने तहसीलदार को भी ज्ञापन सौंपकर चार दिन में कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि निर्धारित समयावधि में कार्रवाई नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन देने के दौरान सरपंच रमेश सैनी, बलवीर सैनी, संजय सैनी,नरोत्तम सैनी, रवि सैनी, चंदगीराम मास्टर, रूडाराम, संदीप, शीशराम, विकास, महावीर गुर्जर, रामजीलाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2442509


