[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड-43 में स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था की मांग:पार्षद ने ईओ को ज्ञापन सौंपा, वार्डवासियों के जॉब कार्ड बनवाने की भी अपील

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वार्ड-43 में स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था की मांग:पार्षद ने ईओ को ज्ञापन सौंपा, वार्डवासियों के जॉब कार्ड बनवाने की भी अपील

वार्ड-43 में स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था की मांग:पार्षद ने ईओ को ज्ञापन सौंपा, वार्डवासियों के जॉब कार्ड बनवाने की भी अपील

चिड़ावा : चिड़ावा नगरपालिका के वार्ड नंबर 43 (सेही कलां) की पार्षद संगीता शेखावत ने ईओ गौतम शर्मा को ज्ञापन सौंपा है। इसमें वार्ड की कई समस्याओं और मांगों को उठाया गया। पार्षद ने बताया कि वार्ड में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से चोरी का डर बना रहता है। सड़क किनारे घास और झाड़ियां उगने से रास्ता बंद हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।

इसके अलावा, वार्ड के कई लोग रोजगार चाहते हैं, लेकिन उनके जॉब कार्ड अभी तक नहीं बने हैं। पार्षद शेखावत ने इन सभी समस्याओं को जल्द हल करने और योग्य लोगों के जॉब कार्ड बनवाने की मांग की। इस पर ईओ गौतम शर्मा ने वार्ड की व्यवस्थाओं को जल्द ठीक करने और पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है।

Related Articles