पूर्व सभापति स्वर्गीय रमाकांत ओझा की प्रतिमा लगाने की मांग
वार्ड 4 के लोगों ने सभापति विनय गोयनका को सौंपा ज्ञापन, दीपावली से पहले चूरू चौपाटी पर प्रतिमा स्थापित करने की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर वार्ड 4 के निवासियों ने नगर परिषद के पूर्व सभापति स्वर्गीय रमाकांत ओझा की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर सभापति विनय गोयनका को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि चूरू चौपाटी पर दीपावली से पहले रमाकांत ओझा की प्रतिमा स्थापित की जाए, ताकि शहरवासी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। वार्डवासियों ने कहा कि उनकी प्रतिमा स्थापित होने से शहरवासी उनके योगदान को याद कर सकेंगे।
इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि अंजनी शर्मा, पूर्व पार्षद गोकुल शर्मा, महेश हारित, नरेश शर्मा, मुकेश शर्मा, श्रवण महर्षि और बाबू पंकज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2442576
