सचिन पायलट का आह्वान, नशामुक्त हो राजस्थान : महनसरिया
‘युवाओं का युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के आह्वान ‘युवाओं का युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित सेंट विक्टोरिया मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने युवाओं से नशे से दूर रहकर देश और समाज की सेवा करने का आह्वान किया।
महनसरिया ने कहा कि सचिन पायलट की सोच आमजन और परिवार के हितों से जुड़ी है। उनका यह अभियान पूरे राजस्थान के युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दे रहा है। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाना चाहिए और देश व समाज की तरक्की में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा नशे से दूर रहकर सचिन पायलट की सोच और सपनों को साकार करने में सहभागी बनें।
कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक विमल शर्मा, प्रधानाचार्य प्रताप सिंह राठौड़, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्टाफ सदस्य सहित अमर सिंह दनेवा, मोहन ट्रेलर और मुशीखा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2440779


