सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए 14 अक्टूबर को लगेगी पेंशन अदालत
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए 14 अक्टूबर को लगेगी पेंशन अदालत
झुंझुनूं : सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की पेंशन और अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए 14 अक्टूबर को पुलिस लाइन सभागार में पेंशन अदालत आयोजित की जाएगी। इसमें सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी अपनी समस्याएं रख सकेंगे। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि पेंशन अदालत सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इस दौरान पेंशनर्स की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पेंशन विभाग से संबंधित समस्याओं को संबंधित विभाग को भेजा जाएगा, जबकि राज्य सरकार से जुड़े मामलों को पुलिस मुख्यालय भिजवाया जाएगा, ताकि नियमानुसार उनका निस्तारण हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2440719


