धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, विहिप ने एएसपी को सौंपा ज्ञापन
नवरात्रि और दीपावली पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग, महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर दिया जोर
झुंझुनूं : विश्व हिंदू परिषद की जिला इकाई ने नवरात्रि सहित आगामी हिंदू धार्मिक पर्वों और आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर जिला मंत्री जयराज के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिला सह मंत्री प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि नवरात्रि सहित विभिन्न धार्मिक अवसरों पर शोभायात्रा, कलश यात्रा, रथ यात्रा, कांवड़ यात्रा और धार्मिक पंडालों में कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं, इसलिए सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम जरूरी हैं।
ज्ञापन में संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की मांग रखी गई।
संगठन ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई उसकी धार्मिक या सामुदायिक पहचान के आधार पर नहीं, बल्कि उसके आचरण, गतिविधियों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष रूप से कानून के अनुसार की जानी चाहिए।
ज्ञापन में दीपावली से पहले बाजारों में फुटकर व्यापारियों को नियमानुसार व्यापार करने के लिए पर्याप्त समय और उचित सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। विहिप ने प्रशासन से धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, धार्मिक स्वतंत्रता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया।
इस दौरान जिला सह मंत्री प्रवीण कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष विधिक प्रकोष्ठ एडवोकेट पंकज बावलिया, जिला सह संयोजक अशोक कुमावत, बजरंग दल जिला संयोजक अंकित भीमसरिया, नगर संयोजक मिलन शर्मा और अखाड़ा प्रमुख विनय कुमावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2440719


