नीमकाथाना कॉलेज में चुनाव प्रणाली पर वाद-विवाद प्रतियोगिता:छात्रों ने रखे पक्ष-विपक्ष में रखे विचार, विजेताओं को मिला सम्मान
नीमकाथाना कॉलेज में चुनाव प्रणाली पर वाद-विवाद प्रतियोगिता:छात्रों ने रखे पक्ष-विपक्ष में रखे विचार, विजेताओं को मिला सम्मान
नीमकाथाना : सेठ नंदकिशोर पटवारी गवर्नमेंट कॉलेज, नीमकाथाना में साहित्यिक सप्ताह के दूसरे दिन एक वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसका विषय था “क्या भारत में चुनाव प्रणाली में सुधार की आवश्यकता है”। यह आयोजन छात्रों के बौद्धिक विकास और तार्किक क्षमता बढ़ाने के लिए था।
प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साह से हिस्सा लिया। उन्होंने भारतीय चुनाव प्रणाली के पक्ष-विपक्ष में विचार रखे। प्रतिभागियों ने चुनाव की पारदर्शिता, निष्पक्षता, मतदाता जागरूकता और नागरिकों की भूमिका जैसे मुद्दों पर बात की।
डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. चंद्र प्रकाश सैनी और डॉ. सोहन रांगेरा निर्णायक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने की।पक्ष में छवि मिश्रा पहले, चेतना कश्यप दूसरे और निशा तीसरे स्थान पर रहीं। विपक्ष में लिकांक्षा सैनी पहले और विशाल दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर समिति सदस्य, फैकल्टी और कई छात्र मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2440630

