पीएम श्री बागला स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यशाला
विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक और ओटीपी धोखाधड़ी से बचाव की दी जानकारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय में साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित डिजिटल नागरिकता विषय पर साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित हुई।
मुख्य वक्ता साइबर थाना चूरू के महावीर सिंह चरण ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी और सामाजिक माध्यमों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए।
उपप्राचार्य विजयपाल धुआं ने कहा कि तकनीक के दौर में विद्यार्थियों के लिए डिजिटल साक्षरता के साथ डिजिटल अनुशासन सीखना भी जरूरी है। प्रधानाचार्य श्रीमती बबीता सैनी ने साइबर सुरक्षा को महत्वपूर्ण जीवन कौशल बताते हुए विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक बनने और परिवार व समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. विनय सोनी, जयवीर फेगेरिया, अभय मुनारिया, गौरी शंकर राव, सरिता राव, गायत्री प्रजापत, याकूब मोयल, अमित सैनी, आरती सामोर, संजू वर्मा, साइन कौशर और अनीता प्रजापत सहित शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र सैनी ने व्यक्त किया। अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2438317
