[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन, आशलेषा ने जीता कांस्य पदक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन, आशलेषा ने जीता कांस्य पदक

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन, आशलेषा ने जीता कांस्य पदक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की ओर से हनुमानगढ़ के बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू मार्शल आर्ट क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य कोच कविंद्र राठौड़ के मार्गदर्शन में क्लब की खिलाड़ी पूजा कसवां ने रजत पदक हासिल किया। इसके साथ ही पूजा का चयन आगामी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

प्रतियोगिता के कड़े मुकाबलों में क्लब की खिलाड़ी आशलेषा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। वहीं रवि कुमार, कबीर अहमद और हेमंत ने भी अपने-अपने भार वर्ग में दमखम दिखाया और प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती दी।

कोच कविंद्र राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी के लिए खिलाड़ी लंबे समय से नियमित अभ्यास कर रहे थे। पूजा ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतर तकनीक और मजबूत खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। रजत पदक के साथ अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर क्लब के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है।

क्लब पदाधिकारियों और खेलप्रेमियों ने पूजा कसवां, आशलेषा सहित सभी खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles