चूरू जिले में तीन मेडिकल बोर्ड गठित, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही मिलेगी दायित्व मुक्ति पर अनुशंसा
चूरू जिले में तीन मेडिकल बोर्ड गठित, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही मिलेगी दायित्व मुक्ति पर अनुशंसा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 में निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रहने के लिए बीमारी का हवाला देने वाले कार्मिकों का अब मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा ने अस्वस्थता के आधार पर दायित्व मुक्ति चाहने वाले कार्मिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश दिए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि निर्वाचन कार्य से मुक्ति के लिए कई बार कार्मिकों की ओर से अस्वस्थता का कारण बताया जाता है। अब यदि कोई कार्मिक बीमारी के कारण निर्वाचन दायित्व से मुक्ति की मांग करता है तो उसका मेडिकल बोर्ड से परीक्षण करवाया जाएगा। बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर ही दायित्व मुक्ति के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिले में तीन मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए हैं। पहला मेडिकल बोर्ड चूरू मुख्यालय पर होगा, जिसमें चूरू एवं राजगढ़ उपखंड के चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों का परीक्षण किया जाएगा।
दूसरा मेडिकल बोर्ड सरदारशहर मुख्यालय पर गठित होगा। इसके अंतर्गत तारानगर एवं सरदारशहर उपखंड के चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। तीसरा मेडिकल बोर्ड रतनगढ़ मुख्यालय पर होगा, जिसमें रतनगढ़, सुजानगढ़ एवं बीदासर उपखंड के कार्मिकों का परीक्षण किया जाएगा।
गठित मेडिकल बोर्ड में नियुक्त अधिकारियों को संबंधित कार्मिक का पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ही अपनी अनुशंसा एवं टिप्पणी सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2438280

