उपाध्यक्ष जुलेखा खत्री के लिए बनेगा अलग चैंबर, अध्यक्ष सलमा सैय्यद के साथ उपाध्यक्ष भी सुनेंगी जनता की समस्याएं
उपाध्यक्ष जुलेखा खत्री के लिए बनेगा अलग चैंबर, अध्यक्ष सलमा सैय्यद के साथ उपाध्यक्ष भी सुनेंगी जनता की समस्याएं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : नगर पालिका में आमजन की समस्याओं की सुनवाई के लिए अब ‘डबल जनसुनवाई’ की व्यवस्था की तैयारी है। पालिका अध्यक्ष सलमा सैय्यद के साथ उपाध्यक्ष जुलेखा खत्री भी अलग चैंबर में बैठकर वार्डवासियों और आम नागरिकों की समस्याएं सीधे सुन सकेंगी। इसके लिए पालिका परिसर में उपाध्यक्ष के लिए अलग चैंबर तैयार करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की बात सामने आई है।
उपाध्यक्ष जुलेखा खत्री ने अलग चैंबर की व्यवस्था को लेकर अधिशासी अधिकारी सीताराम कमावत के समक्ष मांग रखी थी। इस पर ईओ ने बताया कि नगर पालिका बोर्ड के प्रावधानों में उपाध्यक्ष के लिए अलग चैंबर की व्यवस्था का उल्लेख है। नियमों के तहत जल्द ही इसकी व्यवस्था कराई जाएगी।

जनता को मिलेगा समस्याएं रखने का अतिरिक्त मंच
अलग चैंबर बनने के बाद नागरिकों को अपनी समस्याएं जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने के लिए एक और मंच मिलेगा। वार्डवासी उपाध्यक्ष से सीधे मुलाकात कर सड़क, नाली, सफाई, पानी, रोशनी सहित स्थानीय समस्याएं रख सकेंगे।
अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष भी रहेंगी सक्रिय
पालिका अध्यक्ष सलमा सैय्यद के नेतृत्व में जनता की समस्याओं के समाधान की कवायद के बीच उपाध्यक्ष जुलेखा खत्री के लिए अलग चैंबर की व्यवस्था को अहम कदम माना जा रहा है। इससे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों स्तर पर आमजन की सुनवाई का दायरा बढ़ेगा। साथ ही विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मामलों के समाधान में तेजी आने की उम्मीद है।
अलग चैंबर की व्यवस्था लागू होने के बाद बिसाऊ नगर पालिका में जनता को अपनी समस्याएं रखने के लिए दो जनप्रतिनिधियों तक सीधे पहुंच का अवसर मिलेगा। अब देखना होगा कि यह व्यवस्था धरातल पर कितनी प्रभावी साबित होती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2438267

