खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स की सी टीम बनी ओवरऑल रेस्क्यू चैंपियन
12वीं अंतर-जोनल खान बचाव प्रतियोगिता का समापन, हिंदुस्तान जिंक क्याड की टीम दूसरे और महिला बी टीम तीसरे स्थान पर रही
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स (केसीसी) के आरएंडडी भवन में आयोजित 12वीं अंतर-जोनल खान बचाव प्रतियोगिता का समापन समारोह हुआ। प्रतियोगिता के ओवरऑल रेस्क्यू वर्ग में केसीसी की सी टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, क्याड की टीम दूसरे और हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की महिला बी टीम तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता का आयोजन खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस), उत्तर-पश्चिमी जोन, उदयपुर के तत्वावधान में किया गया। इसकी मेजबानी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स ने की।
रेस्क्यू टीम आपात स्थिति में निभाती है अहम भूमिका
समारोह के मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर जनरल मुरलीधर बिदरी रहे। विशिष्ट अतिथियों में जीडी गुप्ता, डायरेक्ट माइनिंग, विनोद रजक और श्याम सुंदर सैनी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई प्रमुख पीडी बोहरा ने की। अतिथियों ने विधिवत रूप से समारोह का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि मुरलीधर बिदरी ने कहा कि किसी भी संस्थान के लिए रेस्क्यू टीम का विशेष महत्व होता है। खदान में आपात स्थिति उत्पन्न होने पर यही टीम अपने कौशल, तकनीकी दक्षता और तत्परता से बचाव कार्य को अंजाम देती है। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र का प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यहां काम करने वाला प्रत्येक कर्मचारी राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के बाद सुरक्षित अपने घर लौटे। हिंदुस्तान कॉपर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
प्रतिभागियों ने दिखाया तकनीकी कौशल
प्रतियोगिता के दौरान खान बचाव कार्य से जुड़े प्रतिभागियों ने आपात परिस्थितियों में बचाव करने की क्षमता, तकनीकी दक्षता और व्यावहारिक कौशल का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन का उद्देश्य खनन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा आपात परिस्थितियों में प्रभावी और त्वरित बचाव कार्य के लिए कर्मियों की दक्षता बढ़ाना रहा।
ये रहे मौजूद
समारोह में यूएम सांवरकर, के. रविन्द्र, बिरदूराम सैनी, श्यामलाल सैनी, वीके इंद्रा, एस. गुहा, मनीष गवई, मयूख चटर्जी, विपिन शर्मा, मोहम्मद उस्मान, भूपेश बंबोरिया, जयंत मुखोपाध्याय, जगदीश सोढ़ा, आरएन गरई, एलएम जोशी, केवीडी बाबू, सुनील कटेवा, कमलेश कुमार, अब्दुल तस्लीम आलम, राजेश डांडेल, अभिषेक पारीक, जितेंद्र कत्याल, एके शर्मा, विनोद शेखावत, विनायक साहू, आनंद पांडे और राकेश कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
महिला समाज अध्यक्ष लीला बोहरा के साथ कमलेश इंद्रा, गोपा गुहा, मोनिका कटेवा, सुलक्षणा, ममता राजपुरोहित, रिचा भटनागर, सुधा, डॉ. दीपिका खुराना, सवाई सिंह सिराधना, नागेश राजपुरोहित और अरविंद सहित अन्य गणमान्य लोग भी समारोह में मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2437546


