न्यू सांगानेर रोड अतिक्रमण मामले में सुनवाई टली:JDA ने कहा- 700 मीटर से हटाया अतिक्रमण, पूरी कार्रवाई के लिए मांगा समय
न्यू सांगानेर रोड अतिक्रमण मामले में सुनवाई टली:JDA ने कहा- 700 मीटर से हटाया अतिक्रमण, पूरी कार्रवाई के लिए मांगा समय
जयपुर : जयपुर में सोडाला से गुर्जर की थड़ी के बीच न्यू सांगानेर रोड पर अतिक्रमण के मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई। अब दो सप्ताह बाद मामले की सुनवाई होगी। वहीं जेडीए ने हाईकोर्ट में जवाब पेश करके कहा कि उसने 2.4 किलोमीटर की सड़क में से 700 मीटर के हिस्से से अतिक्रमण हटा दिए हैं।
वहीं शेष 1.7 किमी सड़क पर कार्रवाई करने के लिए 4 सप्ताह का समय मांगा। जेडीए ने अपने जवाब में बताया कि सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण की पहचान के बाद जयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम के तहत कुल 210 नोटिस जारी किए गए। नोटिसों के जवाब में 124 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं।
जो आपत्तियां जेडीए के क्षेत्राधिकार से संबंधित हैं, उनकी जोन अधिकारियों की ओर से प्रतिदिन सुनवाई की जा रही है। प्रत्येक आपत्ति की व्यवस्थित तरीके से जांच की जा रही है।
9 कॉलोनियों का मामला नगर निगम से जुड़ा
रिकॉर्ड की जांच के बाद जेडीए ने बताया कि इस सड़क के 100 फीट हिस्से में आने वाली 9 प्रमुख कॉलोनियां जयपुर नगर निगम के सिविल लाइंस जोन के क्षेत्राधिकार में आती हैं। जेडीए के अनुसार, इन कॉलोनियों का क्षेत्र पूर्व में नगर निगम को हस्तांतरित या उसके द्वारा स्वीकृत किया गया था।
जेडीए ने 8 सितंबर को नगर निगम को पत्र भेजकर मूल ले-आउट मैप और लीज डीड से संबंधित जानकारी मांगी। नगर निगम के सिविल लाइंस जोन ने 14 सितंबर को इसका जवाब दिया।
जेडीए की कार्रवाई रह सकती है जारी
इस पूरे मामले में पीड़ित दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने हाईकोर्ट में याचिका लगाकर पक्षकार बनने का प्रार्थना पत्र पेश किया था। जिस पर कोर्ट ने पिछली सुनवाई को जेडीए से जवाब मांगा था। लेकिन आज मामले की सुनवाई टलने से इस मामले में पीड़ितों को कोई राहत नहीं मिल पाई।
वहीं कुछ पीड़ित सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचे थे। लेकिन वहां से भी उन्होने याचिका वापस ले ली। ऐसे में इस सड़क पर अतिक्रमण हटाने की जेडीए की कार्रवाई पर किसी तरह की रोक नहीं है। जेडीए ने सोमवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी।
रास्ता बंद किया, ट्रैफिक डायवर्ट
जेडीए की कार्रवाई के दौरान पुलिस का जाब्ता मौके पर तैनात रहा। गुर्जर की थड़ी से न्यू सांगानेर रोड पर संजीवनी हॉस्पिटल की तरफ रास्ता बंद किया गया। ट्रैफिक भी डायवर्ट किया है। जो अवैध निर्माण हटाए गए, उन्हें जेडीए की ओर से पहले ही नोटिस दिया चुका था।
इस बीच व्यापारी भी अपने स्तर पर ही अवैध निर्माण हटाते और दुकानें खाली करते नजर आए। व्यापारियों का कहना है कि त्योहार के समय इस तरह की कार्रवाई से उनके कारोबार पर असर पड़ेगा। उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो सकता है।
जेडीए के अधिकारियों ने गलत तरीके की मार्किंग की है। मैंने जनता की आपत्ति मुख्यमंत्री और यूडीएच मंत्री तक भी पहुंचाई है। जेडीए के अधिकारी पहले अवैध निर्माण करवाते हैं और बाद में उस निर्माण को तोड़ते हैं। – गोपाल शर्मा विधायक, सिविल लाइन्स
देखिए, जेडीए की कार्रवाई से जुड़ी PHOTOS…









देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2437104
