नरहड़ के सरकारी स्कूल में एएसआई ने दिया सहयोग:चारदीवारी और फर्नीचर के लिए एक लाख रुपए दिए, बच्चों को पढ़ाई में मिलेगा फायदा
नरहड़ के सरकारी स्कूल में एएसआई ने दिया सहयोग:चारदीवारी और फर्नीचर के लिए एक लाख रुपए दिए, बच्चों को पढ़ाई में मिलेगा फायदा
पिलानी : पिलानी में राजस्थान पुलिस के एएसआई जयपाल सिंह रणवा ने नरहड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने स्कूल में चारदीवारी बनाने और कक्षाओं के लिए फर्नीचर खरीदने के लिए करीब 1 लाख रुपए दिए हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य माधुरी पचार ने इस मदद के लिए एएसआई जयपाल सिंह रणवा का आभार जताया और उन्हें सम्मानित किया।
इस मौके पर मुरलीधर, अनिल रणवा, दिनेश रणवा, विनय रणवा और स्कूल स्टाफ मौजूद रहे। स्कूल परिवार ने कहा कि यह सहयोग गांव के बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य के लिए अहम है। जयपाल सिंह रणवा और अनिल रणवा ने भरोसा दिलाया कि गांव और बच्चों के हित में वे आगे भी स्कूल की हरसंभव मदद करते रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2436214


